बख्शी का तालाब: चंद्रिका देवी मंदिर परिसर में चोरों का आतंक, CCTV में कैद वारदात से मचा हड़कंप
लखनऊ के बख्शी का तालाब थाना क्षेत्र स्थित सिद्धपीठ प्राचीन चंद्रिका देवी मंदिर परिसर में चोरी की लगातार घटनाओं से श्रद्धालुओं और दुकानदारों में दहशत का माहौल है। ताजा मामले में शातिर चोरों ने अतुल सिंह की होलसेल दुकान में घुसकर गल्ले से नकदी पार कर दी। वहीं तांबे के पात्रों की दुकान में हुई चोरी की पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।