लोहरदगा: हाथी के हमले से एक व्यक्ति की मौत होने के बाद हनहट के ग्रामीणों ने कचहरी रोड को किया जाम, प्रशासन ने करवाया शांत
बीते रात को हाथी के हमले से कैरो थाना क्षेत्र के हनहंट गाँव निवासी गफ्फार अंसारी का 30 वर्षीय पुत्र सजिर अंसारी की मौत हो गई थी। बुधवार को पूरे गांव में आक्रोश और शोक की लहर दौड़ गई। सैकड़ों लोगों ने जंगली हाथियों के हमलों को रोकने में फॉरेस्ट विभाग की कथित निष्क्रियता के खिलाफ प्रदर्शन किया। जिला प्रशासन के आश्वासन पर बुधवार 12:30 AM बजे जाम हटाया गया!