चंदेरी: आज 9 घंटे बिजली गुल रहेगी, जल आपूर्ति चालू रहेगी
चंदेरी शहर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में बुधवार को करीब 9 घंटे बिजली सप्लाई बंद रहेगी। विद्युत विभाग के अनुसार 33/11 केवी चंदेरी उपकेंद्र में पावर ट्रांसफॉर्मर की क्षमता बढ़ाने का काम किया जाएगा। इसके चलते सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक बिजली आपूर्ति पूरी तरह बंद रहेगी।