कैराना: जसाला निवासी मोनू कश्यप हत्याकांड में दोनों हत्यारोपियों को जेल से रिमांड पर लिया गया, खुल सकते हैं बड़े राज
शामली जिले के सबसे चर्चित हत्याकांडों में शामिल मोनू कश्यप हत्याकांड एक बार फिर सुर्खियों में है। पुलिस ने इस मामले में जेल में बंद दोनों आरोपियों शुभम और सचिन को अदालत से आदेश प्राप्त कर तीन दिन के पुलिस कस्टडी रिमांड पर लिया है। अब पुलिस दोनों आरोपियों से गहन पूछताछ करेगी और हत्या से जुड़े साक्ष्य जुटाने का प्रयास करेगी।