शिवपुरी नगर: शिवपुरी का ऐतिहासिक मेला दागदार: बाहरी व्यापारियों से 25-25 हजार की वसूली, सुविधाएं 'शून्य', बिजली चोरी के भी आरोप
शिवपुरी शहर के प्राचीन सिद्धेश्वर मेले में व्यवस्थाओं को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। मेले में दूर-दराज के जिलों और अन्य राज्यों से आए दुकानदारों ने मेला ठेकेदार पर सुविधाएं न देने और अवैध वसूली करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। दुकानदारों का कहना है कि उनसे हजारों रुपये वसूलने के बावजूद पीने के पानी, नहाने और शौच जैसी मूलभूत सुविधाएं तक उपलब्ध नहीं कराई गई हैं।