बिहार: बलवापर पकड़िया बीघा गांव में एक किसान की गोली मारकर की गई हत्या, शव को पोस्टमार्टम के लिए लाया गया सदर अस्पताल
Bihar, Nalanda | Apr 10, 2024 गोखुलपुर के बलवापर पकड़िया बीघा गांव में खेत पटवन के दौरान एक किसान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक 35 वर्षीय संतोष यादव है। मृतक के परिवार वालों ने बताया कि रात में खेत पटाने के लिए गए थे उसी दौरान गोली मारकर हत्या की गई। घटना के पीछे रुपये के लेनदेन का विवाद बताया जा रहा है।