बिहार: बढ़िया मोड़ के पास ई रिक्शा में स्कॉर्पियो गाड़ी ने मारी टक्कर, ई रिक्शा सवार 6 लोग हुए जख्मी
Bihar, Nalanda | Apr 9, 2024 सरमेरा थाना क्षेत्र के बढ़िया मोड़ के पास मंगलवार को ई-रिक्शा में स्कॉर्पियो ने टक्कर मार दी जिससे 6 लोग जख्मी हो गए। घायलों में आशा देवी, सूरज कुमार, मानती देवी, अर्जुन डोम, उषा देवी व कुमारी नीलू त्रिवेदी शामिल हैं। घायलों को सरमेरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया।