बीना: ग्राम हलऊ में 25 वर्षीय युवक को सांप ने डसा, गंभीर हालत में सागर जिला अस्पताल रेफर
Bina, Sagar | May 2, 2026 25 वर्षीय आसाराम पिता संतोष निवासी ग्राम हलऊ खेत पर गया था। और शनिवार सुबह बाइक से खेत से घर जा रहा था तभी अचानक बाइक के नीचे सांप आ गया। इस दौरान सांप ने युवक को डस लिया। परिजनों ने युवक को तत्काल सिविल अस्पताल में भर्ती कराया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत के चलते युवक को सागर जिला अस्पताल रेफर किया गया है।