खैरथल: खैरथल, तिजारा जिले में ग्राम रथों के माध्यम से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की दी गई जानकारी
खैरथल तिजारा जिला कलेक्टर अतुल प्रकाश ने बुधवार शाम 4 बजे बताया कि बुधवार को ग्राम रथों ने अनेक गांवों में जाकर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और संध्या चौपालों का आयोजन किया गया। मुंडावर में रासगण सहित अनेक गांव में प्रचार प्रसार किया गया वहीं किशनगढ़ बास विधानसभा क्षेत्र के पाटन अहीर,पालपुर तिगांवा, गुणसार और इकरोटियां गांव में प्रचार किया।