मेदिनीनगर (डालटनगंज): मेदिनीनगर: अदिति उर्फ ऋचा की मौत के मामले में पति ने किया सरेंडर, मेयर ने परिजनों से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली
मेदिनीनगर शहर के बारालोटा मोहल्ला स्थित जीएलए कॉलेज रोड निवासी अदिति मिश्रा उर्फ ऋचा की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत मामले में मुख्य आरोपी पति ई. अभिषेक कुमार दुबे ने बुधवार को कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस के लगातार दबाव के बाद आरोपी ने सरेंडर किया है।शहर थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार ने बताया कि आरोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी ताकि मामले