ऋषिकेश: चंद्रेश्वर नगर में एसटीपी प्लांट का निरीक्षण किया स्थानीय विधायक प्रेमचंद ने, अधिकारियों को लगाई फटकार और दी चेतावनी
चंद्रेश्वर नगर में एसटीपी प्लांट का स्थानीय विधायक और पूर्व मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने निरीक्षण किया ।इस दौरान अधिकारियों को लगाई फटकार। गंदा नाला सीधे गंगा नदी में जा रहा था। प्लांट से भी गंदा पानी निकलकर सीधे गंगा नदी में जाने की लोगों ने शिकायत की। अग्रवाल ने दी चेतावनी जल्द एक्शन लें नहीं तो आगे कार्रवाई करूंगा।