बस्ती: बस्ती के जिला अधिकारी ने मंडी समिति के गेहूं क्रय केंद्र का किया निरीक्षण, ली जानकारियां
Basti, Basti | Apr 24, 2025 DM रवीश गुप्ता ने मण्डी में स्थित गेहूँ क्रय केन्द्र का आकस्मिक निरीक्षण किया। वृहस्पतिवार को दिन में लगभग 3 बजे निरीक्षण के दौरान उन्होने पाया कि केन्द्र पर किसानों का गेहूँ तौल किया जा रहा है। उन्होने देखा कि केन्द्र पर लक्ष्य के सापेक्ष 05 प्रतिशत गेहूं क्रय किया गया है, जो सबसे न्यूनतम है। मण्डी व पूरे जनपद का गेहूँ क्रय का प्रतिशत ठीक नहीं पाया।