जखनिया: लखनऊ प्रदर्शन से पहले सपा छात्र नेता पंकज यादव को गाजीपुर पुलिस ने किया होम अरेस्ट, सुबह से शाम तक घर पर डटी रही पुलिस
पेपर लीक के खिलाफ लखनऊ में होने वाले प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे समाजवादी छात्र सभा के विधानसभा अध्यक्ष पंकज यादव को पुलिस ने उनके घर पर ही रोक दिया। सुबह से लेकर देर शाम तक पुलिस बल उनके आवास पर तैनात रहा,जिससे वह प्रदर्शन में शामिल नहीं हो सके। दरअसल मामला दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के ताजपुर गांव का है, जहां समाजवादी छात्र सभा के जखनिया विधानसभा अध्यक्ष...