#बीकानेर में चोरों का आतंक, #भुजिया की दुकान में 1.5 लाख की चोरी, जसुसर गेट में भी तोड़े ताले
बीकानेर। शहर के बीचों-बीच स्थित व्यस्ततम मार्केट में चोरों ने ताले तोड़कर लाखों की चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। लगातार हो रही चोरियों से व्यापारियों में आक्रोश है और पुलिस की गश्त पर सवाल उठ रहे हैं।
जानकारी के अनुसार बीकानेर के मुख्य मार्ग सोनगिरी कुआं, दाऊजी मंदिर रोड पर स्थित प्रसिद्ध भुजिया की दुकान "हनुमान जी भुजिया वाले" के ताले चोरों ने देर रात तोड़ दिए। दुकान के अंदर घुसकर चोरों ने गल्ले में रखे करीब डेढ़ लाख रुपये नकद के साथ अन्य कीमती सामान भी पार कर दिया। सुबह दुकानदार जब दुकान खोलने पहुंचे तो ताले टूटे देखकर उनके होश उड़ गए।
व्यापारियों का कहना है कि सोनगिरी कुआं शहर का सबसे व्यस्त और प्रसिद्ध बाजार है। यहां दिनभर हजारों लोगों का आना-जाना रहता है, बावजूद इसके चोरों ने इतनी बड़ी वारदात कर दी।
सूत्रों के अनुसार चोरों ने इससे पहले जसुसर गेट के अंदर स्थित "पुरोहित जी दूध वाले" की दुकान के भी ताले तोड़कर चोरी का प्रयास किया था। दोनों घटनाओं में एक ही गिरोह के शामिल होने की आशंका जताई जा रही है।
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दुकान का मुआयना किया और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू की है। पुलिस के हाथ कोई सुराग नहीं लगा है और न ही कोई चोर पकड़ा गया है।
लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से सोनगिरी कुआं और आसपास के व्यापारियों में दहशत का माहौल है। व्यापारियों ने पुलिस प्रशासन से रात्रि गश्त बढ़ाने और बाजार में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने की मांग की है।
पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
वीडियो में
फोटो ai से बनाया हुआ चोरों से मिलता जुलता हो सकता है इसलिए इस फोटो के आधार हुलिया पर वास्तविकता का दावा नहीं कर सकते ।