हदां थाना क्षेत्र के अंतर्गत नोखड़ा स्थित सोलर पावर प्लांट में चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। अज्ञात चोर प्लांट परिसर से भारी मात्रा में कीमती केबल और तकनीकी उपकरण चोरी कर ले गए। पुलिस के अनुसार घटना 14 और 15 जनवरी की रात की है। प्लांट की सुरक्षा व्यवस्था देख रही डेडिकेट सिक्योरिटी सर्विसेज के सुपरवाइजर श्रवण कुमार पुत्र बंशीलाल लखारा ने हदां थाने में लिखित रिपोर्ट दर्ज करवाई।