गोला: 5 माह की गर्भवती विवाहिता को कमरे में बंद कर पीटने और करंट लगाने का आरोप, पति, सास व देवर पर बड़हलगंज थाने में केस दर्ज
गोरखपुर के बड़हलगंज कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली पांच माह की गर्भवती विवाहिता की तहरीर पर पुलिस ने पति, सास और देवर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पीड़िता निलिमा ने आरोप लगाया कि 17 नवंबर 2024 को मऊ के दोहरीघाट थाना क्षेत्र के हरदौली गांव निवासी संदीप से शादी के बाद से उसे प्रताड़ित किया जा रहा था। 5 जुलाई को आरोपी पति ने कमरे में बंद कर मारपीट किया था।