मुजफ्फरपुर जिले के औराई थाना क्षेत्र की आलमपुर सिमरी पंचायत के धसना गांव से पुलिस ने छापेमारी कर 68 लीटर विदेशी शराब के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। जिसे सोमवार दोपहर करीब दो बजे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। थानेदार राजा सिंह ने बताया कि रविवार की देर रात गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की गई थी।