कानपुर: कल्याणपुर थाने के सामने ट्रेन की टक्कर से अज्ञात महिला की हुई मौत
कल्याणपुर थाना के सामने ट्रेन की टक्कर से अज्ञात महिला की मौत हो गई है। थाना प्रभारी ने बुधवार शाम 7:30 बजे जानकारी देते हुए बताया कि, ट्रेन की टक्कर से महिला की मौत हुई है। मृतक महिला की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है प्रयास जारी है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।