जमुई की विधायक सह बिहार सरकार की खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने दिल्ली स्थित संसद भवन में भारत के गृह मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता अमित शाह से शिष्टाचार मुलाकात की। इस अवसर पर उन्होंने विगत बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की प्रचंड जीत पर गृह मंत्री को बधाई दी। उक्त जानकारी मंगलवार को 9 बजे दी।