सरदारशहर: सरदारशहर उपखण्ड के रामसीसर भेडवालिया में ग्रामीण सेवा शिविर का जिला कलेक्टर सुराणा ने किया निरीक्षण
जिला कलेक्टर अभिषेक सुराणा ने सरदारशहर उपखंड के रामसीसर भेडवालिया में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर का पर्यवेक्षण किया। उन्होंने ग्रामीणों से संवाद कर योजनाओं की जानकारी दी और विभागों को मौके पर ही समस्याओं का निस्तारण करने के निर्देश दिए। जिला कलेक्टर ने कहा कि मु यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देशन में शिविरों से ग्रामीणों को गांव में ही त्वरित लाभ मिल रहा है।