मंझनपुर: शरीफपुर में तालाब में डूबकर दो मासूम बहनों की मौत से मचा कोहराम, पीड़ित परिवारों के आंसू पोंछने पहुंचे चेयरमैन
शरीफपुर माखूपुर में तालाब में डूबने से दो मासूम बच्चियों की दर्दनाक मौत के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। इस हृदय विदारक घटना ने गांव समेत पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। हादसे की सूचना मिलते ही नगर पालिका परिषद मंझनपुर के अध्यक्ष तत्काल पीड़ित परिवारों के घर पहुंचे और शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की।