पलासी थाना पुलिस ने अंतर्राज्यीय स्मैक तस्करी के बड़े रैकेट का पर्दाफाश करते हुए सास और दामाद को 206 ग्राम स्मैक व 50 हजार नकद के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों की पहचान पश्चिम बंगाल के मालदा जिले के निवासी के रूप में हुई है। पुलिस ने यह कार्रवाई उत्तर दिनाजपुर (कलियागंज) से पलासी आ रही राज दुलारा बस (BR-38P-3278) में छापेमारी कर की।