कोल: मौलाना आजाद नगर में पैसे के लेनदेन में व्यक्ति को रेप के झूठे मामले में फसाने का आरोप, SSP दफ्तर पहुंची दर्जनभर महिलाएं
Koil, Aligarh | Mar 23, 2024 क्वार्सी के मौलाना आजाद नगर में पैसे के लेनदेन में व्यक्ति को रेप के झूठे मामले में फसाने का आरोप लगा है। आरोप है की क्षेत्र के रहने वाले व्यक्ति पर दुकानदार के पैसे थे जिनको मांगने पर बकायेदार उत्तेजित हो गया और दुकानदार के खिलाफ थाने में रेप का झूठा प्रार्थना पत्र दे दिया। घटना के बाद दर्जनभर महिलाएं SSP कार्यालय पहुंची और जांच कर कार्यवाही की मांग की है।