कोल: कुंवर नगर कॉलोनी में दबंगों ने युवक को लोहे की रॉड से पीट कर किया घायल, घायल का जिला अस्पताल में इलाज जारी
Koil, Aligarh | Mar 23, 2024 थाना गांधी पार्क के कुंवर नगर कॉलोनी में दबंगों ने युवक के साथ लोहे की रोड से बेरहमी से मारपीट कर घायल कर दिया, घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची जहां उसका इलाज चल रहा है। वहीँ इस घटना के बाद पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।