बीना: सिविल अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन, एक दर्जन से ज्यादा रक्तदाताओं ने किया रक्तदान
Bina, Sagar | May 1, 2024 प्रत्येक महीने की 1 तारीख को सिविल अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाता है जिससे अस्पताल में जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त प्रदान किया जा सके। जिसके चलते आज सिविल अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें करीब एक दर्जन से ज्यादा रक्तदाताओं ने रक्तदान कर लोगों से रक्तदान करने की अपील की।