बीना: महावीर चौक पर चुनावी आमसभा में पहुंचे प्रदेश के CM डॉ मोहन यादव, कहा कोरोना काल थाली और ताली से बजाई लोगों की जान
Bina, Sagar | May 1, 2024 आज महावीर चौक पर मध्य प्रदेश के मुखिया डॉ मोहन यादव चुनावी आमसभा में पहुंचे और लोकसभा भाजपा प्रत्याशी लता वानखेड़े के समर्थन में सभा को संबोधित किया। मुख्यमंत्री के संबोधन पाकिस्तान से शुरू होकर कांग्रेस के पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू, अयोध्या राम मंदिर के बाद मथुरा पर समाप्त हुआ। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा नेता कार्यकर्ता मौजूद रहे।