खागा: खागा में पुरानी रंजिश के चलते किसान की धारदार हथियार और लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या, गांव में फैला तनाव
Khaga, Fatehpur | May 10, 2026 फतेहपुर जिले के खागा कोतवाली क्षेत्र में भूमि विवाद को लेकर किसान की लाठी-डंडों और धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया। परिजनों और ग्रामीणों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर देर रात तक हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच शुरू कर दी है।