जमुई: जमुई सदर अस्पताल में संवेदनहीन तस्वीर, घंटों फर्श पर तड़पती रही महिला, 'वर्ल्ड क्लास' हेल्थ सिस्टम की खुली पोल
Jamui, Jamui | Aug 15, 2025 जमुई के सदर अस्पताल से शुक्रवार की दोपहर 12 बजे एक ऐसी तस्वीर सामने आई जिसने स्वास्थ्य व्यवस्था की संवेदनशीलता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए। अस्पताल के बाहर फर्श पर कई घंटे तक एक अज्ञात महिला दर्द से कराहती रही, लेकिन न तो उसे बेड दिया गया और न ही इलाज की कोई व्यवस्था की गई। अस्पताल प्रबंधन और कर्मी, दोनों ने ही महिला की पीड़ा को अनदेखा कर दिया।