जमुई: प्राधिकार कार्यालय में स्वतंत्रता दिवस समारोह पर संविधान की प्रस्तावना का पाठ किया गया, लेखन सामग्री का वितरण किया गया
Jamui, Jamui | Aug 15, 2025 जिला विधिक सेवा प्राधिकार जमुई के तत्वाधान में शुक्रवार को दिन के 11:00 बजे स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष सह जिला जज संदीप सिंह ने की। इस अवसर पर लोगों द्वारा संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ भी किया गया और बच्चों के बीच लेखन सामग्री का वितरण किया गया।