पूरनपुर: जादौपुर गहलुइया में मजार पर नियाज दिलाने गए युवक की बाइक चोरी, पुलिस से की कार्रवाई की मांग
पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जादौंपुर गहलुइया में मजार पर नियाज दिलाने गए एक युवक की मोटरसाइकिल अज्ञात चोर चोरी कर ले गए। गांव निवासी सारूक खां पुत्र चांद मियां ने शनिवार दोपहर जानकारी देते हुए बताया कि 18 जून 2026 की रात करीब 8:30 बजे वह मस्तान मियां की मजार पर नियाज दिलाने गया था। इस दौरान उसने अपनी हीरो प्लेंडर प्लस बाइक मजार के पूर्वी गेट के पास थी