गुरुग्राम: जिले में मतदान केंद्रों पर धारा 144 लागू, उल्लंघन करने वालों पर होगी कार्रवाई
गुड़गांव लोकसभा क्षेत्र के तहत जिला की चार विधानसभा क्षेत्रों में 25 मई को मतदान होगा। मतदान के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिलाधीश निशांत कुमार यादव ने 23 मई की शाम 6 बजे से 25 मई की शाम मतदान प्रक्रिया पूर्ण होने तक धारा 144 लगाने के आदेश दिए हैं।