अनूपपुर: जमुना कॉलोनी स्थित वकिंग विहार परिसर में समर कैंप का हुआ समापन, उत्कृष्ट बच्चों को किया गया सम्मानित
एसईसीएल जमुना कोतमा क्षेत्र द्वारा आयोजित ग्रीष्मकालीन समर कैंप का समापन 11 जून 2026 को जमुना कॉलोनी स्थित वकिंग विहार परिसर में उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। समापन कार्यक्रम में एसईसीएल जमुना कोतमा क्षेत्र के स्टाफ ऑफिसर (एचआर) अरविंद राय, स्टाफ ऑफिसर (एचआर) ज्योति कुमार, वरिष्ठ प्रशिक्षक बादल राय एवं प्रमोद खंडई सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।