माखननगर में भाजपा की संगठनात्मक बैठक आयोजित, जिलाध्यक्ष प्रीति शुक्ला ने की सहभागिता
Makhan Nagar, Hoshangabad | Apr 22, 2026
भाजपा जिला अध्यक्ष प्रीति शुक्ला ने माखननगर स्थित भाजपा कार्यालय में आयोजित संगठनात्मक बैठक में भाग लिया। यह बैठक माखननगर मंडल के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों के साथ आयोजित की गई। बैठक में माखननगर, आरी और रामपुर मंडलों के समस्त पदाधिकारी, जिला पदाधिकारीगण, मंडल अध्यक्षगण सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।