मिहींपुरवा: नानपारा लखीमपुर हाईवे पर भीषण सड़क हादसे में ट्रक और कंटेनर की भिड़ंत, क्लीनर की मौत, पुलिस जांच में जुटी
बहराइच-नानपारा/लखीमपुर नेशनल हाईवे पर शुक्रवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार ट्रक और सामने से आ रहे कंटेनर की जोरदार भिड़ंत में ट्रक क्लीनर की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कंटेनर में भरा सरसों का तेल सड़क पर गिरने लगा। लोगों ने उसे बाल्टी में भरना शुरू कर दिया। हादसे के बाद नेशनल हाईवे पर यातायात पूरी तरह से बाधित हुआ