बागपत: DM अस्मिता लाल के नेतृत्व में पक्का घाट बागपत पर मां यमुना महा आरती का आयोजन
Baghpat, Bagpat | Apr 19, 2026 रविवार की शाम करीब साढे सात बजे डीएम अस्मिता लाल के नेतृत्व में पक्का घाट बागपत पर आयोजित मां यमुना महा आरती का आयोजन किया गया। मां यमुना महा आरती से अद्भुत भक्तिमय वातावरण देखने को मिला। सैकड़ों श्रद्धालुओं ने एकत्र होकर माँ यमुना की आरती में भाग लिया, जिससे पूरा वातावरण भक्ति और आस्था से ओतप्रोत हो उठा।