मथुरा: अधिकमास में श्रद्धालुओं के लिए लगी छाछ की प्याऊ पर नगर उद्योग व्यापार के महामंत्री ने प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर उठाए सवाल
मथुरा अधिक मास के पावन पर्व पर कान्हा की नगरी में श्रद्धालुओं और परिक्रमार्थियों की सेवा का दौर लगातार जारी है। इसी श्रृंखला में मंडी रामदास स्थित सिल्वर पैलेस मार्केट व्यवसायिक समिति द्वारा भीषण गर्मी और उमस को देखते हुए श्रद्धालुओं के लिए 1000 लीटर नमकीन छाछ का विशाल वितरण किया गया