अंबाह: अंबाह सिविल अस्पताल: एम्बुलेंस में शराब पीने का वीडियो वायरल, BMO प्रमोद शर्मा ने पुलिस से कार्रवाई की मांग
Ambah, Morena | Jul 19, 2026 अंबाह। सिविल अस्पताल परिसर में खड़ी एक निजी एम्बुलेंस के अंदर कुछ लोगों के शराब पीने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद बीएमओ डॉ. प्रमोद शर्मा ने थाना पुलिस को आवेदन सौंपा। उन्होंने अस्पताल परिसर से निजी एम्बुलेंस हटाने की मांग करते हुए कहा कि इससे मरीजों की आवाजाही बाधित होती है और अस्पताल की छवि भी प्रभावित होती है।