बोध गया: बुद्ध पूर्णिमा पर बोधगया के बकरौर स्थित सुजाता मंदिर में विशेष पूजा, भगवान बुद्ध को खीर अर्पित
बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर बोधगया के बकरौर गांव स्थित सुजाता मंदिर में विशेष पूजा का आयोजन किया गया।इस दौरान थाईलैंड,श्रीलंका सहित अन्य देशों से आए बौद्ध भिक्षुओं के द्वारा भगवान बुद्ध की पूजा अर्चना कर खीर अर्पित किया गया।इसी स्थान पर सुजाता ने तपस्या में लीन सिद्धार्थ गौतम को खीर अर्पित की थी।भगवान बुद्ध के जीवन से जुड़ा यह महत्वपूर्ण स्थल है।