शिवपुरी: आंधी-बारिश से सिरसौद की बिजली ठप, 3 घंटे अंधेरे में डूबा गांव, सड़कों पर भी बिगड़े हालात
शिवपुरी जिला के सिरसौद गांव में रविवार को मौसम के अचानक बदले मिजाज ने जहां लोगों को भीषण गर्मी से राहत दी, वहीं तेज आंधी और बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। सुबह 11 बजे से बिजली आपूर्ति ठप हो गई, जो दोपहर करीब 2:30 बजे तक बहाल नहीं हो सकी। तेज हवाओं के चलते बिजली लाइनों में आई खराबी के कारण पूरे गांव की बिजली आपूर्ति बाधित रही। गर्मी से राहत के बीच ।