ऊंचाहार: रामसांडा प्राथमिक विद्यालय में खेलने के दौरान छात्रा का हाथ टूटा, विद्यालय स्टाफ की लापरवाही की पुलिस से की शिकायत
ऊँचाहार क्षेत्र के रामसांडा गाँव स्थित प्राथमिक विद्यालय में स्टाफ की लापरवाही उजागर हुई है, मामले की शिकायत परिजनों ने कोतवाली पुलिस से की है।रामसांडा गाँव के रहने वाले संदीप तिवारी ने बताया कि, उसकी पुत्री पूर्वी गाँव के प्राथमिक विद्यालय में कक्षा 1 की छात्रा है।शनिवार को वो विद्यालय गई थी, इसी दौरान उसका हाथ टूट गया।आरोप है कि स्टाफ ने लापरवाही की है।