फारबिसगंज: फारबिसगंज प्रखंड उपप्रमुख हसीब खान ने कहा ग्रामीणों के जमीन संबंधी कार्य पर अधिकारी दें ध्यान
फारबिसगंज प्रखंड उपप्रमुख हसीब खान ने कहा प्रखंड क्षेत्र में जमीन संबंधी समस्याओं पर अधिकारी ध्यान दें. उन्होंने कहा बड़े पैमाने पर जमीन के जमाबंदी क्षतिग्रस्त है. जिसको लेकर ग्रामीण परेशान हैं. अधिकारियों को चाहिए ऐसे मामलों पर ध्यान दें. उन्होंने कहा बासगीत पर्चा दाखिल खारिज आनलाइन हो गया है. इस को लेकर लोगों को जागरूक करना अनिवार्य है.