रोहिणी: अमन विहार इलाके से स्नैचर को पुलिस ने किया गिरफ्तार,सोने की चेन,चाकू और चोरी की बाइक बरामद
रोहिणी जिला के डीसीपी डॉक्टर गुर इकबाल सिंह सिद्धू ने 1 मई को मीडिया को बताया कि अमन विहार इलाके से एक स्नैचर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है उसके पास से एक छीना गया सोने की चेन, चाकू और चोरी की बाइक बरामद हुई है उसकी गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने तीन मामले भी सुलझाने का दावा किया है गिरफ्तार बदमाश की पहचान सनी उर्फ नागिन के तौर पर हुई है