क्राइम ब्रांच की टीम ने नरेश सेठी और अक्षय गैंग के शार्प शूटर को रोहिणी सेक्टर 11 से गिरफ्तार किया है। जिसकी तलाश बुध विहार में प्रॉपर्टी डीलर के यहां पर हुई फायरिंग के मामले में थी। इसके पास से सोफिस्टिकेटेड सेमी ऑटोमेटिक पिस्टल और चार जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार सूटर की पहचान मोहित के रूप में हुई है।