रोहिणी: रोहिणी जिला पुलिस ने 3 अलग-अलग ऑपरेशन में 4 वाहन चोर को किया गिरफ्तार,9 लग्जरी कार बरामद:डीसीपी गुर इकबाल सिंह सिद्धू
रोहिणी जिला के डीसीपी गुर इकबाल सिंह सिद्धू ने 29 अप्रैल को मीडिया को बताया कि रोहिणी जिला पुलिस ने अलग-अलग तीन ऑपरेशन में चार वाहन चोर को गिरफ्तार किया है उनके पास से 9 लग्जरी कार बरामद हुई है, यह लोग लग्जरी कार को अपना निशाना बना देते हैं,फिलहाल गिरोह के अन्य सदस्यों के बारे में पता किया जा रहा है