सदर: अपना घर आश्रम में PNG गैस कुकिंग सिस्टम का शुभारंभ गेल के महाप्रबंधक ने किया
वाराणसी। अपना घर आश्रम, वाराणसी में रविवार को एक महत्वपूर्ण पहल के तहत पीएनजी गैस से संचालित कुकिंग सिस्टम का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस नई व्यवस्था का उद्घाटन गेल (GAIL) के कार्यकारी निदेशक एच.के. गर्ग एवं महाप्रबंधक सुशील कुमार द्वारा किया गया। इस अवसर पर आश्रम परिवार एवं अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।