भिलाई में बुजुर्ग महिला को 'टोनही' कहकर जानलेवा हमला!
भिलाई के नेवई थाना क्षेत्र स्थित मरोदा रेलवे स्टेशन के पास एक बुजुर्ग महिला और एक अन्य महिला पर कथित जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। आरोप है कि मोहल्ले का एक युवक घर में घुसकर बुजुर्ग महिला को 'टोनही' कहकर गाली-गलौज और मारपीट करने लगा। बीच-बचाव करने पहुंची दूसरी महिला पर भी हमला किया गया, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गईं। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि शिकायत के बावजूद रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई, जिसके बाद उन्होंने पुलिस कंट्रोल रूम पहुंचकर कार्रवाई की मांग की। घटना के बाद इलाके में आक्रोश और दहशत का माहौल बना हुआ है।
Bhilai | Nandini | Assault | Women | Nevai | KPNews | Maroda | Chhattisgarh
#BhilaiNews #WomenSafety #BreakingNews #ChhattisgarhNews #LocalNews