हरदा: शहर के कुलहरदा क्षेत्र में पूर्व भाजपा पार्षद के 19 वर्षीय बेटे ने फांसी लगाकर आत्महत्या की
Harda, Harda | Jul 26, 2026 हरदा शहर के कुलहरदा क्षेत्र में वार्ड क्रमांक 30 के पूर्व भाजपा पार्षद धर्मेंद्र माली के 19 वर्षीय पुत्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना शनिवार देर रात की बताई जा रही है। रविवार सुबह परिजनों ने युवक को घर की ऊपरी मंजिल के कमरे में फंदे पर लटका देखा। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची।