सहारनपुर: थाना कोतवाली देहात ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी को देहात क्षेत्र से किया गिरफ्तार
थाना कोतवाली देहात में वादिया की तहरीर पर दर्ज मुकदमा पोक्सो) में वांछित अभियुक्त आकिल पुत्र वहीद को दुधली फाटक के पास से सोमवार शाम 5:00 बजे गिरफ्तार किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर शहर पुलिस व क्षेत्राधिकारी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक ह्रदय नारायण सिंह के नेतृत्व वाली टीम ने कार्यवाही की।