जशपुर: पर्यटन स्थलों पर सभी मूलभूत सुविधाएं विकसित करने का निर्देश दिया कलेक्टर रोहित व्यास ने
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर जशपुर जिले को एक प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने हेतु सुनियोजित प्रयास किए जा रहे हैं। इसके अंतर्गत जिले के प्रमुख पर्यटन स्थलों पर अधोसंरचना निर्माण, आवश्यक मूलभूत सुविधाओं का विस्तार सहित व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार किया जा रहा है, ताकि जशपुर को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर एक विशिष्ट पहचान मिल सके।