छतरपुर नगर: छतरपुर: आजाद समाज पार्टी की संकल्प यात्रा, अटल सभागार में जुटे कार्यकर्ता, दामोदर यादव भी पहुंचे
आजाद समाज पार्टी और भीम आर्मी के तत्वावधान में आज 01 मार्च दोपहर करीब 2:00 छतरपुर स्थित अटल सभागार में संकल्प यात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में दामोदर यादव शामिल हुए।संकल्प यात्रा के दौरान वक्ताओं ने संगठन की नीतियों और आगामी रणनीतियों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे।